शुक्रवार को दिनभर परिक्षेत्र से मुख्यालय स्तर तक इस मामले को रफा-दफा करने को लेकर अधिकारियों के बीच खींचतान चलती रही। मामला नहीं सुलटा तो जिम्मेदारों ने हाथ खड़े कर दिए। अब वह फ्लीट का पूरा स्टाफ बदलने की बात कर रहे हैं।
ऐसे पकड़ा मामला
वीवीआईपी फ्लीट की लग्जरी गाड़ियों का माइलेज प्रति लीटर 17-20 किलोमीटर होना चाहिए, लेकिन काफी समय से इन गाड़ियों का डीजल औसत महज नौ किलोमीटर प्रति लीटर दिखाया जा रहा था। इस संबंध में शिकायतें भी आ रही थीं। माइलेज और डीजल खपत की जांच में संदेह और भी पुख्ता हो गया। इसके बाद शुक्रवार को औचक जांच कराई गई। अब इन गाड़ियों के डीजल औसत की जांच कराने का आदेश दिया गया है। इसके लिए विशेष चालक राजकुमार को लगाया गया है।
कई वीवीआईपी के काफिले का हिस्सा रहीं
छह लग्जरी गाड़ियों की यह फ्लीट पिछले दो माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितिन प्रसाद, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सुरेश खन्ना, जेपीएस राठौर, धर्मपाल सिंह, दयाशंकर सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आदि के काफिले का हिस्सा रही है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस फ्लीट ने वीवीआईपी मूवमेंट में सेवाएं दी हैं।
बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के लिए आरक्षित छह गाड़ियों की फ्लीट की औचक जांच में डीजल चोरी के साक्ष्य मिले हैं। एक गाड़ी से कुछ उपकरण बरामद कर सील किए गए हैं। रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।