बरेली के जोगी नवादा की चावल मंडी में हुए गोलीकांड का आरोपी अमित राठौर रुहेलखंड चौकी पुलिस की हिरासत से भाग गया। एसओजी ने उसे पकड़कर चौकी पुलिस को सौंपा था। इस मामले में सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव और बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने रुहेलखंड चौकी प्रभारी जगत सिंह और सिपाही सचिन को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर आरोपी अमित राठौर ने चौकी से भागकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।