दरअसल आरोपी अमित को मुठभेड़ में घायल होने का खतरा सता रहा था। वह काफी समय से छुपकर शहर में ही रह रहा था और कोर्ट में हाजिर होने की योजना बना रहा था। इस दौरान वह एसओजी के हाथ चढ़ गया, जिसके बाद उसे रुहेलखंड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिसवाले उसे लॉकअप में बंद नहीं किया। चौकी पर बैठाए रहे और खुद इधर-उधर चले गए। मौका पाकर अमित राठौर चौकी से फरार हो गया और फिर कोर्ट में हाजिर हो गया।
आरोपियों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट
इन सात आरोपियों की अपराध की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई बारादरी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने गिरोह का सरगना जोगी नवादा निवासी सौरभ राठौर को घोषित किया है। इन आरोपियों के अलावा रजत राठौर, हिमालय राठौर, अमित राठौर, अभिषेक और गोपाल मिश्रा के खिलाफ भी जल्द ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।