बहेड़ी। थाना क्षेत्र के ट्रक यूनियन तिराहे के पास पुलिस ने 250 ग्राम अफीम और चोरी की बाइक के साथ तस्करी के 19 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान ऊधम सिंह नगर के किच्छा स्थित बंडिया भट्टा निवासी करन खत्री के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बरामद बाइक उसने करीब तीन माह पहले मोहल्ला जाजू नगर से चोरी की थी। चोरी करने के बाद वह बाइक को लेकर किच्छा चला गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। संवाद