फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शेरगढ़ में कुत्तों का आतंक, नौ लोगों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अलग-अलग गांवों में नौ लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे अधिक शामिल हैं। घायलों में कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, जुआ जवाहरपुर गांव में 60 वर्षीय मकबूल अहमद, 42 वर्षीय हीरा कली और अनवार खान को कुत्तों ने काटा। हीरा कली को पैर और हाथ में चोट आई, जबकि मकबूल और अनवार के पैर जख्मी हुए। मवई काजियान में 55 वर्षीय देवकी और नौ वर्षीय अरविंद कुमार भी कुत्तों के शिकार हुए। देवकी के पैर और हाथ में निशान दिखे। वहीं, अरविंद के पैर में नोचा गया। बीएसएनएल के लिए काम करने आए आलम खान, मधुकरपुर के अरविंद कुमार, कमालपुर की सात वर्षीय निधि और पांच वर्षीय गोलू भी घायल हुए। शरीफ नगर के पांच वर्षीय विनय को भी कुत्ते ने हाथ में काट लिया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को नौ लोगों को कुत्ते ने काटकर घायल किया। उन्हें एआरवी (एंटी रेबिज वैक्सीन) लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें