फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 09:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सलमान नाम के युवक ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। जिलेभर में विरोध हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी सलमान ने बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। जिलेभर में इसका विरोध किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हिमांशु पटेल ने एक्स पर शिकायत कर आरोपी सलमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हिंदूवादी नेता मिंटू सिंह ने भी इज्जतनगर थाना प्रभारी से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। 

उधर, आंवला में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सलमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विमल गुप्ता, अनुपम शंखधार, बच्चन सिंह, शिवम चौहान, प्रियम गुप्ता, सुमित आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें