फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जीजा की हत्या का आरोपी साला सईद गिरफ्तार, प्रेम विवाह के 19 साल बाद दी थी खौफनाक मौत

Fri, 17 May 2024 06:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में प्रेम विवाह के 19 साल बाद युवक जाकिर पहली बार अपनी ससुराल आया था, लेकिन साले सईद ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
आरोपी सईद, मृतक जाकिर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 19 साल पहले बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने पिछले दिनों बहनोई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


हजियापुर निवासी आरोपी सईद ने बताया कि करीब 19 साल पहले उसकी बहन बेबी ने जाकिर से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में बोलचाल बंद थी। आना-जाना भी नहीं था। कुछ दिन पहले जब उसकी मां की तबीयत खराब हुई तो उसकी बहन ने परिवार से मेलजोल बढ़ा लिया। 

घटना वाले दिन बहन के साथ बहनोई जाकिर भी उसके घर मिठाई लेकर आ गया। वह नहीं चाहता था कि बहन या बहनोई से उसके परिवार का कोई रिश्ता रहे। वह बहनोई जाकिर को देखकर बेहद भड़क गया। बहस के दौरान उसने चाकू से जाकिर के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 
विज्ञापन


उसकी हत्या के बाद वह घर से फरार हो गया। थाना बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी सईद रिश्तेदारियों में छिपता घूम रहा था, उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

बीमार सास को जाकिर ने ही दिलाया था खून
बेबी की मां की तबीयत खराब होने के बाद दोनों परिवारों में बोलचाल शुरू हो गई थी। वह अस्पताल में भर्ती थीं तो जाकिर ने इलाज में काफी मदद की। उन्हें खून चढ़ाया गया था तो जाकिर ने ही दोस्तों की मदद से व्यवस्था कराई थी। मेलजोल बढ़ने से सईद नाराज था। जाकिर ने ससुराल जाने से मना भी किया था लेकिन पत्नी के कहने पर वह गया था। 19 साल बाद वह पहली बार ससुराल गया था, लेकिन साले सईद ने उसकी जान ले ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें