फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से हिली बिल्डिंग का छज्जा गिरा, दो घायल

Thu, 07 May 2015 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के दौरान हिली सुभाष नगर की एक जर्जर बिल्डिंग का छज्जा बुधवार को गिर गया, जिसके मलबे में दबकर दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबा गिरने का शोर इतना तेज था कि आसपास के लोग भी सहम गए।
विज्ञापन

सुभाष नगर में करीब सौ साल पुरानी तीन मंजिला अग्रवाल बिल्डिंग है। जिसमें नीचे मार्केट है और ऊपर बड़ी संख्या में किराएदार रहते हैं। बिल्डिंग के पीछे से ही जंक्शन को गली जाती है। बुधवार सुबह सात बजे बिल्डिंग का छज्जा गली में गिर गया। इसी दौरान वहां से जा रहे वुडरो कॉलेज के बारहवीं का छात्र प्रशांत पुत्र राजेंद्र निवासी सुभाषनगर मलबे की चपेट में आकर जख्मी हो गया। एक अन्य राहगीर के पैर भी जख्मी हो गए थे जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

बच गया बड़ा बादसा
सुभाषनगर से जंक्शन आने वाली इस गली में काफी आवागमन रहता है। शुक्र रहा कि सुबह साढ़े सात बजे बिल्डिंग का छज्जा गिरा, इस समय आवागमन न के बराबर ही था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में भी गिर चुका है भूकंप से हिला छज्जा
पुलिस लाइन में सिपाही का पुराना सरकारी आवास भी भूकंप से हिल गया था। जिसका छज्जा ढह गया था। इस पर खड़ी महिला सिपाही लबली नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं थीं। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें