फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग में गई ममेरे फुफेरे दो भाईयों की जान

Thu, 07 May 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ट्रिपल राइडिंग ने रामपुर जिले के ममेरे फुफेरे भाईयों की जान ले ली, जबकि उनका तीसरा साथी हादसे में घायल होकर जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है। हादसे के बाद पहुंचे परिजन अस्पताल में ही दहाड़े मारकर रोने लगे। ये देख यहां मौजूद लोग उन्हें ढांढ्स बंधा रहे थे।
विज्ञापन

मिलक (रामपुर) के एचोरा गांव का 20 वर्षीय हरवंश पुत्र रामदास बरेली कॉलेज से बीसीए फाइनल ईयर में पढ़ रहा था। वह मढ़ीनाथ मोहल्ले में किराए के मकान पर रहता था। बुधवार को उसका आखिरी पेपर था।  जबकि उसके पड़ोस के ही गांव खाता नगरिया में रहने वाला मेरा भाई सुमित पुत्र प्रताप मिलक में ही बीए में पढ़ता है। सुमित का चचेरा भाई 22 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र सोमपाल बरेली में एक इंस्टीट्यूट से जेडकिंग कर रहा था। सुमित जय प्रकाश के साथ अपना लैपटॉप संभलवाने के लिए बटलर प्लाजा में आया था। यहां से ये दोनों बाइक से मिलक के लिए लौटे तो अपना बीसीए का आखिरी पेपर देकर कमरे पर था और बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन से घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसे सुमित ने अपने साथ आज ही जाने की बात कहते हुए बुला लिया। तीनों छात्र एक बाइक पर सवार होकर गांव के लिए चल दिए। शाम करीब पौने आठ बजे नेशनल हाईवे पर स्थित फतेहगंज क्षेत्र में स्थित बहगुल पुल से आगे सतुइया पट्टी ढाबे के पास खराब खड़ी ट्राली में छात्रों की बाइक जा घुसी। जिससे तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस एंबुलेंस से तीनों को बरेली के अस्पताल लेकर आ रही थी। रास्ते में जय प्रकाश और हरवंश ने दम तोड़ दिया। निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें