फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन पर चुस्त दुरुस्त की गई यातायात व्यवस्था

Sat, 20 May 2017 01:42 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
trafic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बरेली दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई है। बड़े वाहनों पर पूरी तरह से शहर के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन


यह रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन 
-डेलापीर मंडी से एयरफोर्स की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन कार्यक्रम के समय डेलापीर इज्जतनगर फाटक से नैनीताल रौड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। 
- पीलीभीत रोड बैरियर टू से बरेली शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह वाहन बड़ा बाईपास से अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- बीसलपुर रोड से आने वाले भारी वाहन सैटेलाइट एवं यूनीवर्सिटी की तरफ नहीं जा सकेंगे। बड़ा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- नकटिया नरियावल रोड से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी। 
- बदायूं से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बुखारा मोड़ से फरीदपुर होते हुए बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 
- लाल फाटक, चौकी चौराहा, सैटेलाइट रूट सभी प्रकार के भारी माल वाहनों से पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। अगर कोई वाहन कार्यक्रम के समय लाल फाटक की ओर आएगा तो उसे चनहेटी तिराहे से वापस बुखारा मोड़ की तरफ मोड़ दिया जाएगा। 
- रामगंगा तिराहे से कोई भी भारी वाहन चौपुला पुल की तरफ नहीं आएगा। यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। 
- मिनी बाईपास तिराहे से कोई भी भारी वाहन किला पुल की तरफ नहीं आएगा। यह मार्ग भी बंद रहेगा। 
- सैटेलाइट बस अड्डे से दिल्ली, पीलीभीत की ओर जाने वाली सभी रोडवेज बसें कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेंगी। 
- पुराने रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट बस अड्डे से संचालित होंगी। 
- बदायूं की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परसाखेड़ा, बड़ा बाईपास से इंवर्टिज तिराहा, नकटिया नरियावल होते हुए सैटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी। 
- रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट तिराहे से नकटिया नरियावल से इंवर्टिज तिराहा बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य स्थल को जाएंगी। 
विज्ञापन

- सैटेलाइट बस अड्डे से बदायूं आगरा की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें वीआईपी भ्रमण के समय को छोड़कर बियावानी कोठी से कैंट, बड़ा डाकखाना, लाल फाटक होते हुए अपने गंतव्य स्थल को जा सकेंगी। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी। सभी प्रकार के टैंकर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। बुखारा मोड़ से फरीदपुर बड़ा बाईपास होकर आ जा सकेंगे। 

हल्के वाहनों का डायवर्जन
- चौकी चौराहा से सैटेलाइट की तरफ जाने वाले सभी तरह के हल्के वाहन महिला थाना, बरेली कॉलेज चौराहा, कालीबाड़ी, शहामतगंज होकर सैटेलाइट की तरफ जा सकेंगे। चौकी चौराहे की ओर से आने वाले हल्के वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें