फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: गर्मी में एसी कोच बने यात्रियों के हमसफर, ट्रेनों में बढ़ाई जाएगी संख्या

Tue, 10 Jun 2025 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भीषण गर्मी के चलते ट्रेनों की एसी श्रेणियों में टिकट की मांग बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे कई ट्रेनों में एसी तृतीय श्रेणी के कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियां अब खत्म होने की ओर हैं। 20 जून तक परिषदीय विद्यालय और एक जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान खुलने लगेंगे। एक जुलाई से न्याय पालिका में भी कामकाज शुरू हो जाएगा। इससे पहले सैलानी पहाड़ों के साथ-साथ हरिद्वार, देहरादून, अयोध्या, काशी का भी रुख कर रहे हैं। ट्रेनों की एसी श्रेणियों में टिकट की मांग बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे कई ट्रेनों में एसी तृतीय श्रेणी के कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। बरेली से वाराणसी और अयोध्या, देहरादून की ओर रोजाना अप-डाउन 60 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है। 

विज्ञापन


गौर करने की बात यह है कि सभी ट्रेनों की स्लीपर श्रेणियों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। एसी श्रेणियों में नो रूम है। रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज, बरेली-वाराणसी, देहरादून-वाराणसी, दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली कई ट्रेनों में तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी कर ली है। कुछ ट्रेनों में एसी श्रेणी के कोचों की संख्या को बढ़ाया भी जा चुका है। एसी कोचों की संख्या बढ़ाने के बाद कुछ यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो सकेंगे। हालांकि, वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण इससे ज्यादा सहूलियत नहीं मिलेगी।

राजधानी एक्सप्रेस की एसी प्रथम व द्वितीय श्रेणियों में नो रूम, टिकटों की बुकिंग बंद
सप्ताह में पांच दिन चलने वाली 20504 राजधानी एक्सप्रेस की एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में 15 जून तक नो रूम की स्थिति की वजह से टिकट बुकिंग बंद हो गई है। एसी प्रथम श्रेणी में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। प्रीमियम श्रेणी की इस ट्रेन में बरेली से वाराणसी के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। अन्य ट्रेनों से किराया ज्यादा होने के बाद भी यह ट्रेन फुल होकर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या, वाराणसी जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
  • 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के स्लीपर समेत एसी द्वितीय और तृतीय नो रूम हो गए हैं। एसी प्रथम में वेटिंग लंबी हो रही है।
  • 12370 कुंभ एक्सप्रेस की एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी नो रूम हो चुकी है। यह ट्रेन देहरादून से हरिद्वार होते हुए हावड़ा तक जाती है। 
  • 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस में भी एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय जून माह की गई तिथियों में नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग नहीं हो रही। 
  • 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस में एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी नो रूम हो चुकी है। 20 जून के बाद एसी प्रथम में दो से पांच सीटें खाली हैं। 
  • 22418 दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी हो रही है।
  • 22542 आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ में जून के अंत तक वेटिंग है। एसी तृतीय श्रेणी की यह ट्रेन लोगों की पसंदीदा ट्रेनों में शामिल है।
  • 15120 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस की सभी श्रेणियां जून के पहले सप्ताह तक नो रूम होने से इस ट्रेन में भी टिकट बुकिंग नहीं हो रही।
  • 13010 दून एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 225 तक पहुंच गई है। एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
  • 14236 बरेली-वाराणसी के बीच अयोध्या होते हुए प्रतिदिन चलने वाली बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में भी जून में कन्फर्म टिकट नहीं है।
  • 14206 अयोध्या एक्सप्रेस की एसी श्रेणियों में भी वेटिंग लिस्ट तेजी से नो रूम की ओर बढ़ रही है। इस ट्रेन का भी नियमित संचालन होता है।
  • 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस की एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी हो रही है। 
  • 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति तो फिलहाल नहीं है, लेकिन इस ट्रेन में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें