फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध होर्डिंग की भरमार, नगर निगम का अभियान ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में सार्वजनिक स्थानों और सरकारी इमारतों पर लगीं अवैध होर्डिंग अफसरों की सक्रियता पर सवाल उठा रही हैं। नगर निगम का अभियान भी ठंडे बस्ते में है। छोटे-छोटे कियोस्क जानलेवा बन रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिंग तानकर विज्ञापन एजेंसियों हर साल लाखों का मुनाफा कमा रही हैं। चूंकि ये होर्डिंग निगम के रिकाॅर्ड में नहीं हैं इसलिए इनसे राजस्व भी नहीं मिल रहा। हालांकि समय-समय पर नगर निगम की ओर से एजेंसियों को नोटिस दिए जाते हैं, लेकिन बाद में कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है। यही वजह है कि जगह-जगह चौराहों पर अवैध यूनिपोल पर होर्डिंग धड़ल्ले से लग रही हैं। सेटेलाइट, श्यामगंज, डोहरा मोड़, पटेल चौक, चौपुला, स्टेडियम रोड, कोहाड़ापीर, धर्मकांटा, प्रेमनगर, चौपुला पुल, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, अशरफ खां छावनी समेत कई इलाकों अवैध होर्डिंग, कियोस्क लगे हुए हैं। मानकों का पालन न होने से हादसों का भी खतरा बना रहता है। संवाद

-

586 को दिया नोटिस, पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी

नगर निगम ने मार्च 2025 में ही 586 लोगों को नाेटिस जारी किए थे। इसमें जुर्माना भरने के आदेश थे और निर्धारित जुर्माना न भरने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई थी। यह कार्रवाई नगर निगम की टीम ने एक सर्वे के बाद की थी। इसमें वॉल पेटिंग, होर्डिंग्स, बिजली के खंभों पर विज्ञापन लगाए जा रहे थे। अवैध होर्डिंग के फोटो समेत नोटिस तो भेजे गए, लेकिन न तो किसी से जुर्माना वसूला गया और न ही किसी पर मुकदमा ही दर्ज हुआ।
विज्ञापन


-

नियमों को किया दरकिनार... चौराहों-तिराहों को होर्डिंग से पाटा

श्यामगंज, सेटेलाइट बस स्टैंड तिराहा, डोहरा रोड तिराहा, बीसलपुर रोड चौराहा, सौफुटा तिराहा, डेलापीर चौराहों पर यूनिपोल सड़क से सटाकर लगाए गए हैं, जबकि नियमों के मुताबिक, सड़क से यूनिपोल की दूरी 40 मीटर होनी चाहिए। यह इसलिए है कि आंधी-तूफान में हादसों से बचा जा सके, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से एजेंसियोंं ने मनमानी जगहों पर यूनिपोल लगा दिए।





शहर में कई जगह ऐसे यूनिपोल लगे होने की सूचना है जो मानकों के विपरीत हैं। सर्वे कराकर इन्हें हटवाया जाएगा। इसके अलावा जीओ टैगिंग भी कराई जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें