फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री में एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन का लाइसेंस निरस्त

Fri, 05 Dec 2025 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बरेली में चुन्ना मियां मार्केट में स्थित फर्म एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन के प्रोपराइटर राहुल सभरवाल के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। फर्म का औषधियों की खरीद-बिक्री और भंडारण का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

विज्ञापन


अवैध रूप से 97 लाख रुपये की कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने के आरोप में औषधि निरीक्षक ने बुधवार को शहर कोतवाली में दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप कुमार ने बताया कि इसमें गली नवाबान की चुन्ना मार्केट में स्थित एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन के प्रोपराइटर राहुल सभरवाल और पीलीभीत जिले के बरखेड़ा स्थित सूर्या मेडिकल स्टोर को नामजद कराया गया है।

जांच में पाया गया है कि पीलीभीत जिले के बरखेड़ा कस्बे के सूर्या मेडिकल स्टोर के मालिक ने भी राहुल सभरवाल से करीब 13 लाख रुपये का कोडीन कफ सिरप खरीदने के बाद इसकी बिक्री की है। सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप कुमार ने बताया कि एक्सट्रीम हेल्थ सॉल्यूशन के प्रोपराइटर राहुल सभरवाल लंबे समय से अवैध तरीके से औषधियों का व्यापार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें