फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 और होटल कंट्री यार्ड 11 ने दर्ज की जीत

Sun, 07 Jun 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिमखाना क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित जिमखाना प्रीमियर लीग (जेपीएल) सीजन-6 के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। दिन के पहले मुकाबले में अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 ने स्काई हाइट्स 11 को चार रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर अभिषेक शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 200 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई हाइट्स 11 की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज अमित यादव महज पांच रन बनाकर आउट हो गए। टीम लक्ष्य से चार रन दूर रह गई। प्रिंस पंचाल ने 76 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली मगर, दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

दूसरे मुकाबले में होटल कंट्री यार्ड 11 ने ताशु ज्वेलर्स पैंथर को नौ विकेट के बड़े अंतर से हराया। मैच में ताशु ज्वेलर्स पैंथर के कप्तान चंदन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 201 रनों का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल कंट्री यार्ड 11 के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। कप्तान आयुष भारद्वाज ने 52 रन बनाए। इसके बाद करण ठाकुर ने नाबाद 95 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और रॉबिन के 46 रनों के सहयोग से टीम को बेहद आसानी से जीत दिला दी। ताशु ज्वेलर्स पैंथर की ओर से एकमात्र विकेट दीपू को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें