फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला वर्ग में आरती, पुरुष में अंश विजेता

Sun, 07 Jun 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट लखनऊ के युवा खिलाड़ी लक्ष्य कुमार के नाम रहा। पिछले वर्ष कैडेट बॉयज (अंडर-13) में विजेता और सब जूनियर बॉयज (अंडर-15) में उपविजेता रहे लक्ष्य ने इस साल अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15 और अंडर-13 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में गाजियाबाद की आरती चौधरी ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में आरती ने प्रयागराज की अंबिका गुप्ता को सीधे सेटों से पराजित किया। पुरुष वर्ग में गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को इस बार भी उपविजेता पद से संतोष करना पड़ा। फाइनल के कड़े मुकाबले में सहारनपुर के अंश सभरवाल ने उन्हें मात दी।

यूथ बॉयज (अंडर-19) के फाइनल में लक्ष्य ने गौतम बुद्ध नगर के गर्व सिंगला को मात दी। जूनियर बॉयज (अंडर-17) के खिताबी मुकाबले में उन्होंने मुरादाबाद के विख्यात कटियाल को हराया। सब जूनियर बॉयज (अंडर-15) के में लक्ष्य ने अपने ही शहर के शौर्य गोयल को सीधे सेटों से पराजित किया। कैडेट बॉयज (अंडर-13) वर्ग में उन्होंने गाजियाबाद के विक्रम दुबे को शिकस्त देकर अपना चौथा स्वर्ण पदक पक्का किया।
विज्ञापन


यूथ गर्ल्स (अंडर-19) में गाजियाबाद की अनिका गुप्ता ने आगरा की वान्या बंसल को हराया। जूनियर गर्ल्स (अंडर-17) में गौतम बुद्ध नगर की आयुषि सिंघला ने वाराणसी की अनोखी केशरी को पराजित किया। सब जूनियर गर्ल्स (अंडर-15) के फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।
आगरा की पहल गुप्ता ने मजबूत मानी जाने वाली प्रयागराज की अंशिका गुप्ता को कड़े मुकाबले से हराया। हालांकि, अंशिका गुप्ता ने कैडेट गर्ल्स (अंडर-13) वर्ग में अपनी साख बचाए रखी और आगरा की इनाया फातिमा को हराकर लगातार दूसरे साल भी इस वर्ग में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
होप्स में प्रनीत व वेदांशी विजेता
होप्स (अंडर-11) में लखनऊ के प्रनीत अग्रवाल ने गौतम बुद्ध नगर के एचएस मोहाल को हराकर खिताब जीता। होप्स (गर्ल्स) में आगरा की वेदांशी पोद्दार ने अपने ही शहर की किमायरा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
ट्रॉफी और नकद देकर किया सम्मानित



उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के सेक्रेटरी अरुण बनर्जी, श्रीराम मूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. प्रभाकर गुप्ता, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, चीफ रेफरी अमित सिंह, डिप्टी रेफरी प्रमोद यादव और डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के सेक्रेटरी श्याम कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। इस दौरान दीपेंद्र कामथान, पराग अग्रवाल, डॉ. पुष्पेंद्र यादव, डॉ. विवेक यादव, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें