फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आस्मीन बनीं आरती, जयवीर संग रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहेड़ी के प्रेमी युगल ने शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में लिए सात फेरे
विज्ञापन

बरेली। दूसरे समुदाय की आस्मीन ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नया नाम आरती रख लिया। पड़ोसी गांव के निवासी जयवीर सिंह के साथ अगस्त्य मुनि आश्रम में सात फेरे लिए।
विज्ञापन

पंडित केके शंखधार ने गोमूत्र और गंगाजल से आस्मीन का शुद्धिकरण कराया। जयवीर ने आस्मीन की मांग में सिंदूर भरकर उसे मंगलसूत्र पहनाया। डीएम को पत्र देकर आस्मीन ने अपने धर्म परिवर्तन करने की जानकारी दी। आस्मीन उर्फ आरती ने अपने परिजनों से जान का खतरा जताते हुए एसएसपी कार्यालय में भी पत्र दिया। बताया कि उसे और उसके पति की जान को खतरा है। आस्मीन ने बताया कि वह बिल्कुल पढ़ी-लिखी नहीं हैं। जयवीर आटा चक्की चलाते हैं। साल भर पहले दोनों की मुलाकात हुई। जयवीर की रिश्तेदारी उनके पड़ोस में थी तो वह वहां आते-जाते रहते थे। इसी दौरान दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें