फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आराध्य का लिया आशीष, पार्क व मॉल भी रहे गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन बांके बिहारी मंदिर में सुबह से रही भीड़, हरि मंदिर में हुआ संकीर्तन, सुंदरकांड की चौपाइयां भी गूंजीं
विज्ञापन

बरेली। नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को आस्था का ज्वार उमड़ा। शहरवासियों ने मंदिर पहुंचकर आराध्य की पूजा की और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों से श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया। सुंदरकांड की चौपाइयां भी गूंजती रहीं। इसके बाद दिनचर्या शुरू की। शहर के शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, पार्क आदि भी गुलजार रहे।
शहर के बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने राधा-कृष्ण के दर्शन किए। माॅडल टाउन स्थित हरि मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के भजन गाए और श्रीराम के जयकारे लगाए। अलखनाथ समेत अन्य नाथ मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। धोपेश्वरनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

धूप निकलने से शहर के पार्क भी लोगों की आमद से गुलजार रहे। गांधी उद्यान में सुबह से शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। बच्चों ने पार्क में झूला झूलने के साथ रील बनाई। युवाओं ने फोटो खिचवाएं। सभी ने पार्क में जमकर मस्ती की। कैंट स्थित पार्क भी गुलजार रहा। संवाद
त्रिवटीनाथ मंदिर में किया हवन

बरेली। नाथ नगरी परिक्रमा सेवा समिति की ओर से त्रिवटीनाथ मंदिर में यज्ञ कर लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की गई। संस्था के सचिव दीपक आनंद ने बताया कि यज्ञ से पहले सभी लोगों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान सचिन देवल, विक्रम रस्तोगी, देवेश गुप्ता, शुभम शुक्ला, राजन पाठक, तीरथ राम मूलचंदानी, तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
पंजाबी कॉलोनी में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ

मॉडल टाउन की पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में कमेटी के युवा सदस्यों की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। पुरुष एवं महिला संकीर्तन मंडल ने प्रभु के चरणों में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम के विश्राम से पूर्व संकीर्तन हुआ। मंदिर के प्रधान राकेश नरूला ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राहुल सेठी, अमित पाल, राकेश नरूला, बृजमोहन कक्कड़, कवल नयन, प्रेमलता अरोड़ा, प्रेम धवन आदि मौजूद रहे।
साईं मंदिर में भजनों पर झूमे भक्त

बरेली। साईं मंदिर में नव वर्ष पर खाटूश्याम के दरबार को फूलों से सजाने के साथ ही बाबा का भव्य शृंगार किया गया। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि शाम को भक्तो ने भजन गाए। इसके बाद खिचड़ी और हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संजय आयलानी, अनिल साहू, सुरेंद्र पाल, सुशील गुप्ता बाबू, देवकीनंदन, पिंकी शर्मा, कोमल, अशोक सक्सेना आदि मौजूद रहे। श्री राधा ब्रजनाथ संकीर्तन सेवा परिवार की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तों ने राधा-कृष्ण का संकीर्तन किया। समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
बही भक्ति की रसधार

रिठौरा। कस्बे के विभिन्न मंदिरों में भक्ति की रसधार बही। प्राचीन शिव मंदिर पर महंत तुलसीदास ने विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को मां भगवती के मंदिर पर आयोजित जागरण में कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर सभी को आनंदित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

गिरजाघरों में हुई आराधना

बरेली। शहर के तमाम गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। कैंट स्थित सेंट अल्फांसस चर्च में पादरी ने आराधना कराई। सेंट स्टीफन चर्च और क्राइस्ट चर्च में पादरी सुनील मसीह ने आराधना कराई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें