फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। नहर में नहाने गए युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रूड़की में रहने वाले 21 वर्षीय मोहम्मद परवेज पिकअप चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पिता मोहम्मद हारुन जम्मू कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। एक सप्ताह से वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला-किफायतुल्ला गांव में रहने वाले अपने ताऊ फहीम के घर कुछ दिन से रह रहे थे। मंगलवार सुबह वह गांव के पास से गुजर रही नहर में नहाने के लिए गए। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख खेतों पर काम कर रहे लोगों ने कूद कर उन्हें नहर से बाहर निकला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परवेज की मौत के बाद उउसके परिजन रूड़की से रिछोला किफायतुल्ला गांव के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक तीन भाई और पांच बहनों में सबसे बड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें