फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 09 May 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव विक्रमपुर में घर लौटे मनोहर श्रीवास्तव (48) की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके बेटे तोजेंद्र ने एक परिजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विक्रमपुर के तोजेंद्र ने बताया कि उनके पिता मनोहर श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को पड़ोसी गांव में आयोजित समारोह में शामिल होने रुद्रपुर से लौटे थे। रात में घर पर रुके। शुक्रवार सुबह वह परिजनों को बेसुध मिले। जांच की तो उनकी सांसें बंद हो चुकी थीं।
तोजेंद्र ने बताया कि उनके परिवार के कुछ लोग गांव में ही रहते हैं। पहले पूरा परिवार साथ रहता था। आए दिन झगड़ों से परेशान होकर तोजेंद्र, माता-पिता और तीन बहनों के साथ रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करने लगे। घर लौटे तब भी घर में झगड़ा हुआ। 24 घंटे बाद पिता की मौत हो गई। उन्होंने एक परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे के कहने पर युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें