फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फॉल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 09 May 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण बृहस्पतिवार रात 2:00 बजे से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ता परेशानी झेलने को मजबूर हैं। उचसिया मोड़ के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से भी आपूर्ति बाधित हुई थी। उनको हटवाकर आपूर्ति बहाल की गई थी। विद्युत कर्मचारियों को गांव इनायतपुर के पास अंडरग्राउंड लाइन में केबल बॉक्स में नमी पाई। अवर अभियंता सूरज कुमार सिंह ने बताया कि समस्या दूर करके शुक्रवार शाम 4:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन



चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप गांव निवड़िया में चार दिन से 16 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया, अब तक मरम्मत न होने से 45-50 घरों में आपूर्ति ठप है। अवर अभियंता सूरज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक था। शनिवार को निरीक्षण करके अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें