बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को परेशान कर रखा है। आरोप है कि युवक युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उसे धमकी दे रहा है।
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक एक युवती को शादी करने के लिए धमका रहा है। युवती के बात न मानने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी युवक ने युवती के कई रिश्ते भी तुड़वा दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को क्षेत्र के ही एक गांव का युवक शादी करने के लिए धमका रहा है। युवती का आरोप है कि पिछले दस दिन पूर्व वह भोजीपुरा स्थित कार्यस्थल से ड्यूटी करके लौट रही थी। तभी युवक ने उसका आधार कार्ड व पैन कार्ड छीन लिया।
युवक ने धमकी दी कि अगर उससे शादी नहीं की तो उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इससे पूर्व युवक उसके कई रिश्ते तोड़वा चुका है। फोन पर कॉल कर लगातार दबाव बना रहा है। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।