फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम निकसुआ गांव के पास एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान मोहल्ला तकिया कस्बा खुदागंज शाहजहांपुर के 25 वर्षीय अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अमित के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि अमित अपनी ससुराल बरेली गया था। वहां से खुदागंज जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें उसके सिर में गम्भीर चोटें आई थीं और फरीदपुर सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें