फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। बाइक चलाकर पंजाब से बहराइच जा रहे दो सगे भाई दुर्घटना के शिकार हो गए। नेशनल हाईवे पर अनुविस डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई गिरकर गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

22 वर्षीय रिंकू पुत्र शंकर अपने बड़े भाई संजय के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे। रविवार को उनके परिवार में किसी महिला की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने के बाद दोनों भाई बाइक से ही पंजाब से बहराइच के लिए निकल पड़े, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके साथ रास्ते में हादसा हो जाएगा। सोमवार को दिन में अनुविस डिग्री कॉलेज के पास किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गिरकर गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान रिंकू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के घर हादसे की सूचना भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें