फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची महिला, दूल्हा-दुल्हन भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए एक महिला जयमाला के वक्त पुलिस के साथ पहुंची तो बरात में हंगामा हो गया। मौका देखकर दूल्हा- दुल्हन खिसक गए। दूल्हे के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


देहरादून के थाना कैंट में गढ़ी की निवासी महिला ने बरेली आकर एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उसकी शादी 2018 में 19 अप्रैल को शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहसोई निवासी युवक के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने नौ मई 2025 को देहरादून में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। उसके पति ने तलाक के लिए मुकदमा डाला लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।
महिला ने बताया कि उसके पति ने थाना बहेड़ी की एक युवती के साथ शादी तय कर ली है। दोनों की शादी नौ मई को बहेड़ी के एक होटल में होनी है। इसके बाद एसएसपी ने शीशगढ़ थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आने की भनक लगी तो महिला के पति ने बहेड़ी की बजाय उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक बरातघर बुक कर लिया। महिला ने पता लगा लिया और शीशगढ़ पुलिस के साथ पहुंच गई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई भी अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दो साल पहले दूसरी शादी कर चुका है। खबर लिखे जाने तक महिला अपने परिजनों के साथ थाने में थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें