फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्क को गंदा करने से मना करने पर ग्रामीण को किया घायल, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति वर्ग के युवक की तहरीर पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फरीदपुर। क्षेत्र के गांव कीरतपुर धीरी में आंबेडकर पार्क में शौच करने से मना करने पर पांच लोगों ने गांव के ही अनुसूचित जाति वर्ग के एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। उसे बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। परिजनों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कीरतपुर धीरी गांव निवासी युवक गुड्डू सागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में बने आंबेडकर पार्क में शुक्रवार को गांव के एक युवक को शौच करने को मना कर दिया। इससे नाराज गांव के ही नन्हे, शरद यादव, सूरवीर, विवेक यादव, उमेद ने पहुंचकर उसे और उसकी पत्नी सुशीला को मारपीट कर घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों में से गुड्डू की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव में तनाव की स्थिति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भीम आर्मी ने एक्स पर की शिकायत
इस घटना की जानकारी भीम आर्मी के कार्यकर्ता पवन सागर को हुई तो उन्होंने इस घटना पर रोष जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूपी पुलिस से शिकायत की। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें