फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: वनकर्मियों की गोली से एक ग्रामीण की मौत, वारदात से हड़कंप

Sun, 11 Aug 2019 12:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पीलीभीत जंगल से सटे इलाके में खोए पशु तलाशने गए ग्रामीणों को वनकर्मियों ने रोक लिया। पूछताछ के दौरान विवाद होने के बाद वनकर्मी ने गोली चला दी, इसमें एक की मौत हो गई। घटना के बाद डीएम एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


इंडो-नेपाल सीमा से सटे हजारा क्षेत्र के टाटरगंज गांव निवासी 24 वर्षीय कुलवंत सिंह पुत्र बुद्ध सिंह, 25 वर्षीय साधू सिंह पुत्र दिलीप सिंह, सुखवीर सिंह (26) शनिवार रात अपनी भैंस ढूंढने के लिए गए थे। गांव के बाहर संपूर्णानगर वन रेंज के समीप फॉरेस्टर कन्हईलाल समेत तीन वनकर्मियों ने उनको रोक लिया।

संदिग्ध मानकर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी। इसी में विवाद हो गया जिसके बाद फॉरेस्टर ने गोली चला दी। इस घटना में कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि साधू सिंह मामूली रूप से घायल हुए। इसके बाद वनकर्मियों के पसीने छूट गए। उस वक्त वह वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


इधर, ग्रामीण जमा हो गए और तनावपूर्ण हालात बन गए। सूचना मिलने पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी का कहना है कि माहौल पूरी तरह से शांत हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें