फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की पहल, अब संस्कृत भाषा में मिलेंगे ओपीडी कार्ड

Sun, 11 Aug 2019 03:11 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
संस्कृत में बनेगी ओपीडी कार्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज ने संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए एक नई पहल शुरू की है। यहां ओपीडी कार्ड संस्कृत में जारी किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने बताया कि संस्कृत केवल एक मात्र भाषा नहीं है अपितु संस्कृत एक विचार है। संस्कृत एक संस्कृति है, एक संस्कार है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का मानना था कि संस्कृत पूरे भारत को भाषाई एकता के सूत्र में बांध सकने वाली इकलौती भाषा हो सकती है। अत: उन्होंने इसे देश की आधिकारिक भाषा बनाने का सुझाव दिया था। इसके संरक्षण व संवर्धन में हमें अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी कार्ड संस्कृत भाषा में जारी किए गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी सामान्य बोलचाल की भाषा में संस्कृत के शब्दों का प्रयोग करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें