फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल तोड़ने गई छह साल की बच्ची से छेड़खानी

विज्ञापन
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

सहेलियों ने शोर मचाया तो भागा 40 साल का आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में सहेलियों के साथ फूल तोड़ने गई एक बच्ची को गांव निवासी 40 साल के व्यक्ति ने बहाने से ले जाने की कोशिश की। आरोपी गलत हरकत करने लगा तो साथ गईं सहेलियों ने शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कैंट थाने के एक गांव निवासी छह साल की बच्ची बुधवार शाम गांव की दूसरी लड़कियों के साथ खेतों में फूल तोड़ने गई थी। तभी गांव निवासी 40 साल का व्यक्ति वहां आ गया। उसने बहाने से बच्ची को खेत से खींचकर ले जाने की कोशिश की। बच्ची के विरोध करने पर वह उल्टी हरकतें करने लगा। बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तब साथ वाली लड़कियों ने भी शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी भाग गया। बच्ची ने घर आकर परिवार को इस घटना के बारे में बताया। बच्ची के पिता मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। गुरुवार को वह बच्ची को साथ लेकर कैंट थाने आए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट करा दी। यूपी 112 की ओर से भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं, जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें