फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कस्बे में एक आरोपी युवक फैजान ने इंटरमीडिएट की छात्रा का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इससे परेशान छात्रा ने स्कूल जाना जोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार, कस्बा निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा है। आरोपियों ने बेटी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। बेटी का दूसरे समुदाय के युवक के साथ फोटो एडिट करके पोस्ट कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत की तो उल्टे आरोपी गाली देते हुए मारपीट के लिए आमादा हो गए। फोटो पोस्ट होने से अब बेटी व परिवार की समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। इससे परेशान होकर बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। ऐसे में बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता होती है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहल्ला निवासी फैजान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें