भोजीपुरा। एक युवक खाद की दुकान पर अंग्रेजी व देशी शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने खाद की दुकान से 23 बोतल अंग्रेजी शराब व 75 पौव्वा देसी शराब बरामद की है।
थाना क्षेत्र के गांव मसीत की नहर पुलिया स्थित एक खाद की दुकान पर सोमवार की रात शराब बेची जा रही थी। अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी, एसआई सुशील कुमार आदि पहुंचे। शराब बेच रहे युवक लालता प्रसाद निवासी मेमौर गौंटिया थाना भोजीपुरा को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया है। संवाद