नवाबगंज। होली के त्योहार पर मोहल्ले में लगे डीजे पर डांस कर रही लड़कियों से दबंगों ने अश्लील हरकतें व मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के एक मोहल्ले की युवती ने होली के त्योहार पर अपने घर के पास डीजे लगाया था। डीजे पर बज रहे गानों पर युवती और उसके मोहल्ले की लड़कियां व महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी बीच परिचित देव वर्मा अपने दोस्त राहुल वर्मा, आशीष व दो दर्जन अज्ञात लोगों के साथ उनकी गली में आ धमका और डीजे पर डांस कर रही महिलाओं व युवतियों से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर युवती व उसके सहेलियों के साथ मारपीट की, जिसमें वे सभी घायल हो गई। शोर सुनकर आरोपी भाग गए। घटना की रिपोर्ट युवती ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। संवाद