बीते दिनों भी हो चुका है खुलासा
वर्ष 2023 में आंवला तहसील में 34 सुहागिनों के विधवा पेंशन लेने की बात सामने आई थी। इस साल मई में 61 सुहागिनों के पांच-छह वर्षों से पेंशन लेने का खुलासा हुआ। इसमें आलमपुर जाफराबाद के भीमपुर की जेठानी-देवरानी भी छह साल से विधवा पेंशन लेती पाई गई हैं, जबकि ये दोनों सुहागिन हैं।
डीएम ने एसडीएम आंवला को मामले की जांच का निर्देश दिया था, पर वह आज तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने 56 अपात्रों के खातों में विधवा पेंशन के 1.23 करोड़ रुपये जाने का खुलासा किया। पुलिस ने कहा कि बिचौलियों ने खुद को भी मृत घोषित कर अपनी पत्नियों के खातों में विधवा पेंशन भिजवाई थी।