फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के इस शहर में मजार के पास बनीं 74 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, 27 मकानों पर भी होगी कार्रवाई

Thu, 13 Nov 2025 10:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के अलग-अलग इलाकों में नगर निगम अवैध कब्जों को चिह्नित करने के बाद कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। नगर निगम की इस सूची में 27 अवैध मकानों के साथ मजार के पास बनीं 74 दुकानें भी शामिल हैं।  
विज्ञापन
नावल्टी स्थित मार्केट पर कार्रवाई करेगा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भूड़ वार्ड के शाहबाद इलाके के 27 मकानों समेत नावल्टी स्थित मजार के पास बनीं 74 दुकानों को नगर निगम ने अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित किया है। सर्वे पूरा होने के बाद अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने नावल्टी स्थित मजार के पास बनी मार्केट को भी सूची में शामिल किया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम ने शाहबाद में कई स्थानों पर अवैध कब्जों की पुष्टि की है। इन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, यह कार्रवाई पार्षद शालिनी जौहरी की शिकायत पर की जा रही है। कई जगह सरकारी स्कूलों और धार्मिक स्थल की जमीनों पर कब्जा किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, नावल्टी क्षेत्र स्थित मजार के पास 74 दुकानें सरकारी जमीन पर बनी हैं।

यह भी पढ़ें- Circle Rate: एक ही फार्मूले से तय होगा हर जिले का सर्किल रेट, क्रेताओं को मिलेगा लाभ; जानिए नई व्यवस्था
विज्ञापन


नगर निगम ने कोर्ट और शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी है। उक्त रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट नगर निगम की संपत्ति पर बनाई  गई है। इसके अलावा सर्वे में जिन जमीनों पर अवैध निर्माण मिला है वह सरकारी और धार्मिक स्थलों की जमीनों पर बने हैं। 

विज्ञापन

10 अवैध कब्जे डेलापीर में भी, भेजे जा चुके हैं नोटिस
डेलापीर में तालाब पर 10 अवैध कब्जे हैं। सर्वे के बाद इसको लेकर भी रिपोर्ट नगर निगम को दी गई है। यहां भी कार्रवाई जल्द शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि जिन कब्जेदारों को अंतिम नोटिस दिया जा चुका है और उन्होंने अवैध कब्जा नहीं हटाया है, उन्हें पुलिस-प्रशासन की मदद से खदेड़ा जाएगा।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की संपत्ति पर कब्जा करने वालों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। कई इलाकों में कब्जों को चिह्नित किया गया है। कब्जे हटाने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें