फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में पौने छह करोड़ की लागत से बनेगा मिनी स्टेडियम

Sat, 11 Jul 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला युवा कल्याण विभाग की तरफ से नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में पौने छह करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके तीन एकड़ भूमि मिल गई है, जिसे विभाग के नाम पर हस्तांतरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के सभी ब्लाकों में मिनी ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। फिलहाल, क्यारा ब्लॉक के गांव सिमरा बोरीपुर में युवा कल्याण विभाग का इकलौता मिनी ग्रामीण स्टेडियम है जो करीब तीन दशक पुराना है। अब जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर नवाबगंज के अधकटा नजराना में अटल आवासीय विद्यालय के पास इसके लिए भूमि चिह्नित की गई है, ताकि यहां के छात्र व स्थानीय युवा स्टेडियम का इस्तेमाल कर सकें।
जिला युवा कल्याण विभाग की तरफ से एसडीएम को पत्र भेजकर भूमि को विभाग के नाम कराने के लिए कहा गया है। अभी कार्यदायी संस्था तय नहीं हो सकी है। इसमें 200 मीटर का रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। अगर 400 मीटर का रनिंग ट्रैक होगा तो उसके बीच में फुटबाल, हाॅकी की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। यहां 18 मीटर चौड़ा व 36 मीटर लंबा बहुउद्देशीय हॉल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में होंगी ये सुविधाएं
ओपन जिम : खिलाड़ियों के शारीरिक विकास व फिटनेस को बनाए रखने के लिए आधुनिक उपकरणों से युक्त ओपन जिम की व्यवस्था होगी।

रनिंग ट्रैक : 200 व 400 मीटर दौड़ के लिए विशेष ट्रैक बनाए जाएंगे जो एथलीटों की क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।

खेल मैदान : क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी आदि खेलों के लिए उपयुक्त मैदान तैयार किए जाएंगे।

इनडोर स्टेडियम : इसमें बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कुश्ती आदि खेल हो सकते हैं।
वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ब्लॉक स्तर पर मिनी ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि चिह्तित की जा रही है। नवाबगंज के अधकटा नजराना में भूमि मिल गई है। एसडीएम को पत्र भेजकर भूमि का हस्तांतरण करने के लिए कहा गया है। - आरती जायसवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें