फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुल्तानपुर में हादसों का मोड़, 15 दिन में पांच मौतों से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने उठाई स्पीड ब्रेकर और रोड लाइट लगाने की मांग
विज्ञापन



दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर गांव सुल्तानपुर के पास हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम से गांव के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाने और रात में रोशनी के लिए सड़क पर लाइटें लगवाने की मांग की है।
मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रामीण रेवती नंदन शर्मा, छोटेलाल शर्मा, केशोराम, शिशुपाल सिंह, रमेशचंद्र, सोमपाल और अमित कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि सुल्तानपुर गांव धनेटा-शीशगढ़ रोड के दोनों किनारों पर बसा है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। इससे हर समय खतरा रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले 15 दिनों के भीतर पांच लोगों की जान हादसों में जा चुकी है।
विज्ञापन


सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती की जाएगी। ग्रामीणों की मांग के संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-
शीशगढ़-धनेटा रोड सही हालत में है। इसके बाद भी यदि लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है तो वहां दिखवाकर जरूरी इंतजाम कराए जाएंगे।
- भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी

परतापुर मोड़ पर पुलिया से टकराई बाइक, युवक घायल
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर परतापुर के पास बुधवार शाम ब्लाइंड मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में सीबीगंज का नवदिया निवासी बाइक सवार आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी जीभ कट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। लोगों का कहना है कि मोड़ पर दृश्यता कम है। यहां कोई संकेतक नहीं है। इस कारण हादसे होते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें