फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लूट का केस नहीं दर्ज किया, आरोपी पकड़े गए तो चोरी की लिख ली एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। स्थानीय थाने से चंद कदम की दूरी पर ऑटो सवार एक युवक से उसके परिचित चार युवकों ने 11 हजार रुपये और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। युवक किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा और परिजनों को बुलाकर लाया तो एक युवक पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले लूट की एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। पकड़े गए बदमाश के तीन अन्य साथी भी जब गिरफ्त में आ गए तो पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।
सनईया रानी गांव निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात वह गोरखपुर स्थित अपनी ससुराल से बरेली जंक्शन आया। जंक्शन से घर जाने के लिए ऑटो बुक किया। मिनी बाइपास के पास खलीलपुर के किशन, कुणाल, रवि और दीपक मिले। चारों को वह पहले से जानता था। चारों शराब पी रखे थे। वह उससे सीबीगंज थाने तक जाने की बात कह कर ऑटो में बैठे। हालांकि चारों थाने के सामने नहीं उतरे। ऑटो जैसे ही स्लीपर रोड की ओर मुड़ा, चारों उसे पीटने लगे।
इसके बाद उसकी जेब से 11 हजार रुपये और बैग छीन लिए। किसी तरह से वह उनके चंगुल से छूट कर लेबर कॉलोनी निवासी अपने तहेरे भाई के घर पहुंचा और पूरी बात बताई। इस बीच वह चारों ऑटो चालक को पीटते हुए स्लीपर रोड पर सेंटर की तरफ ले गए।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि वह अपने परिजनों के चारों युवकों को खोजता हुआ पहुंचा तो उनमें से एक पकड़ा गया। 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस आई। पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पकड़े गए युवक की निशानदेही पर मंगलवार की शाम उसके तीन अन्य साथी पकड़े गए। इसके बाद पुलिस ने लूट की तहरीर चोरी में बदलवा कर केस दर्ज किया। साथ ही, चारों युवकों का चोरी के आरोप में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष सीबीगंज सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पांचों युवक नशे में थे। नशे में ही उन्होंने मारपीट की थी। उसी दौरान अजय की जेब से रुपये गिर गए थे, जो अन्य ने उठाकर अपनी जेब में रख लिए थे। मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों के पास से पैसा बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें