फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिस दोस्त को घर में पनाह दी उसी ने की गला काटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। रजा नगर मोहल्ले में गुलाम नबी का गला छुरे से काटकर उसके दोस्त इफरात हुसैन उर्फ बाबू खान ने जान लेने की कोशिश की। गुलाम नबी की पत्नी शबाना की शिकायत पर शाही थाने में इफरात हुसैन के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हमले की वजह के बारे में गुलाम नबी और उसकी पत्नी शबाना पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे सकी।
विज्ञापन

शबाना ने बुधवार को पुलिस को बताया कि वह अपने पति गुलाम नबी व दो पुत्रों के साथ रहती है। घर की छत पर बने कमरे को पति ने कस्बे के मोहल्ला हसनपुर निवासी इफरात हुसैन को कपड़ों की सिलाई के लिए दिया था। करीब तीन वर्षों से वह मकान में रह रहा है। उनका बड़ा पुत्र आजम भी इफरात हुसैन के सिलाई के काम में हाथ बंटाता था।
मंगलवार की रात करीब 11 बजे इफरात हुसैन ने नीचे आकर चाय बनाई और उनके पति को पिलाई। रात करीब एक बजे पति के कमरे से चीखने की आवाज आनी शुरू हुईं तो वह बड़े पुत्र आजम के साथ भाग कर गई। उन्होंने देखा कि इफरात ने छुरे से पति के गले पर हमला किया था।
विज्ञापन

वह शरीर के अन्य हिस्सों पर छुरे से वार कर रहा था। किसी तरह से उन्होंने और आजम ने पति को इफरात के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद इफरात घर से भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गुलाम नबी को अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देखकर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया, जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। शाही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें