फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल

Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिसका अंदेशा था वही हुआ। रविवार रात थोड़ी देर हुई बारिश ने नगर निगम के इंतजाम की पोल खोल दी। शहर की गलियां दलदल में तब्दील हो गईं। कई इलाकों में जलभराव हो गया। बड़े नाले साफ न होने से नालियां भी चोक हो गईं।
विज्ञापन

बाग अहमद अली, जगतपुर नाला, सतीपुर नाला, शाहजहांपुर रोड नाला, सुभाषनगर नाला, नावेल्टी के सामने, बुखारपुरा, संजय नगर, कोहाड़ापीर में ज्यादातर बड़े नाले अब भी पूरी तरह साफ नहीं हुए हैं। इन नालों में ठेके पर सफाई का काम चल रहा है। बड़े नाले साफ न होने से छोटे नाले-नालियां भी चोक हैं। पानी की निकासी न होने से थोड़ी सी बारिश में ही नाले-नालियां उफना गए और बारिश का पानी गलियों में भर गया। गणेशनगर और शास्त्रीनगर की गलियां इस कदर दलदल बनीं कि वहां के बाशिंदों का सोमवार दिनभर निकलना मुश्किल रहा। गणेशनगर कालोनी की गली नंबर एक और तीन में जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पशुपति विहार निवासी जोगेंद्र के मुताबिक कालोनी में जलभराव से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। करमपुर चौधरी निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि जर्जर रोड पर बारिश का पानी गड्ढों में भरने से आवागमन में कठिनाई हुई।

यहां भी जलभराव
पुराना शहर के चक महमूद, जगतपुर, रबड़ी टोला, रोहिली टोला, बदायूं रोड में सुभाषनगर, वीर भट्टी, मढ़ीनाथ, किला, बानखाना, गुलाबनगर, सूफी टोला, खुर्रमनगर गौंटिया, शहामतगंज
विज्ञापन


कोट
बारिश ज्यादा नहीं हुई है फिर भी सफाई कर्मचारियों को सुबह से ही ड्यूटी पर लगा दिया है जेडएसओ, सीएसआई और एसआई को चेकिंग पर लगाया गया है। कुछ इलाकों में जलभराव होने की सूचना पर वहां सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई भी कराई गई। नालों की सफाई युद्धस्तर पर चल रही है।
विज्ञापन

- डॉ. एसपीएस सिंधू, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें