फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्पेंड सिपाही असगर अली अंदर

Sat, 05 Apr 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आखिरकार सस्पेंड सिपाही असगर अली को जेल जाना ही पड़ा। शुक्रवार को सरेंडर करने पर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एएसआई जयपाल सिंह अभी फरार है। इस मामले में नामजद दो आरोपियों को अभी कोर्ट में पेश होना है।
विज्ञापन

कारोबारी को ब्लैकमेल करने का आरोपी सस्पेंड सिपाही असगर अली शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरालाल की कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाजिर हुआ। आरोपी के अधिवक्ता की ओर से दाखिल की गई जमानत अर्जी को पर्याप्त आधार न होने के कारण कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने आरोपी सिपाही को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
तीन फरवरी 2014 को सुभाषनगर की पटेल विहार कॉलोनी के कारोबारी कुलदीप गंगवार ने सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें जीआरपी के एएसआई जयपाल सिंह व सिपाही रविंद्र कुमार सिंह, थाना सुभाषनगर के सिपाही असगर अली व धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अनुपम नगर के कथित पत्रकार अभिषेक, तिलक कॉलोनी के विशाल उर्फ गुड्डू और सुभाषनगर के गुरविंदर सिंह को नामजद किया गया था। कोर्ट ने एएसआई जयपाल सिंह और तीन सिपाहियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। आरोपी सस्पेंड सिपाही धमेंद्र मिश्रा, रविंद्र सिंह और कथित पत्रकार अभिषेक मिश्रा जेल में हैं। एएसआई जयपाल सिंह अभी फरार हैं। सुभाषनगर के तिलक कॉलोनी मोहल्ले का विशाल उर्फ गुड्डू और गुरविंदर सिंह मौके पर पकड़े गए थे। पुलिस ने नोटिस देकर दोनों को थाने से छोड़ दिया था। अभी उन्हें कोर्ट में पेश होकर अपनी जमानत कराना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें