फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शुरू हो गई है दिल्ली की लड़ाई : वीरपाल

Sat, 08 Feb 2014 05:44 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधानसभा क्षेत्रों में एक सप्ताह से निकाली जा रही समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्राएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं। शहर, कैंट और बिथरी विधानसभा क्षेत्र की यात्राओं का संयुक्त समापन पार्टी कार्यालय पर हुआ। अंतिम दिन यात्रा के जिला प्रभारी सार्वजनिक उद्यम के सलाहकार राम सिंह राणा फरीदपुर की साइकिल यात्रा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली की लड़ाई अब शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर आयोजित समारोह में वीरपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता मुलायम सिंह को दिल्ली की कुर्सी पर बैठाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत से जुट जाएंगे तो रास्ता आसान हो जाएगा। विधायक शहजिल इस्लाम और प्रदेश सचिव डा. अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और जिले की दोनों सीटों पर सपा जीतेगी। इससे पहले शहर विधानसभा क्षेत्र साइकिल यात्रा का शुभारंभ परसाखेड़ा में महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने किया। कैंट क्षेत्र की यात्रा को पार्टी कार्यालय से पार्षद मो. असलम ने हरी झंडी दिखाई। बिथरी क्षेत्र की यात्रा केसरपुर से शुरू हुई। यात्राओं में खलील अहमद अंसारी, शरीफ खां, डा. रविंद्र यादव लल्ले ने सातों दिन यात्रा में शामिल रहे कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। समापन पर सूरज यादव, रविंद्र सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, नूतन शर्मा, महेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें