फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कत्ल किया, फिर तोड़ा कमरे का ताला

Tue, 04 Feb 2014 02:36 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। किला के तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। छानबीन में सामने आया कि पहले अपर्णा और उसके दोनों बच्चों का कत्ल किया गया। उसके बाद लूटपाट का रूप देने के लिए कमरे का ताला तोड़ा गया। उधर, अंकुर के माता-पिता और भाई की तलाश में पुलिस की एक टीम उदयपुर भेजी गई है।
बीते बुधवार को किला के गढ़ी चौकी रफियाबाद मोहल्ले में अपर्णा, उसकी बेटी समृद्धि और बेटे शिवांश की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। तीनों की लाश तिमंजिला बने मकान के बीच वाले कमरे में मिली थीं। नीचे के कमरे का ताला तोड़ा गया जिसमें सामान फैला था। पुलिस की छानबीन के दौरान नीचे के कमरे की दीवार पर खून के छींटे मिले। यानि ताला तोड़ते वाले के हाथ में चोट लगी होगी जिसके खून के छींटे दीवार पर गिरे। या फिर उसके हाथ में पहले से खून लगा होगा। इससे पुलिस का मानना है कि पहले मां-बच्चों का कत्ल किया गया। उसके बाद लूटपाट का रूप देने के लिए कमरे का ताला तोड़कर सामान फैलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मुकदमे में नामजद अभियुक्त अंकुर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी के समय उसके हाथ में कोई चोट नहीं थी। कमरे का ताला तोड़ने वाला दूसरा व्यक्ति रहा होगा। यानी घटना को अंजाम देने वाले दो व्यक्ति रहे होंगे। हालांकि मुकदमे में अंकुर के मां-बाप, भाई और बहन-बहनोई को भी नामजद किया गया है। वे पांचों शहर से बाहर थे। अंकुर का भाई मिलन राजस्थान के उदयपुर में रहता है। मां-बाप भी वहीं गए थे। उनकी तलाश में पुलिस टीम उदयपुर भेजी गई है। हालांकि शनिवार देर शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें