फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध

Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस ने सीएम के कार्यक्रम का गांधीवादी तरीके से विरोध करने का ऐलान किया है। पदाधिकारियों ने बैठक कर सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह के बयान की आलोचना की है।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि सपा राममनोहर लोहिया के संस्कारों से दूर हो गई है, इसलिए लोकतंत्र में आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने धमकी भरा बयान देकर पिछली सरकार में हुई मनमानी और गुंडागर्दी की यादें ताजा कर दी हैं। सांसद ने कहा लोकतंत्र में सभी अपनी बात कहने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन सपा नेता गुंडागर्दी की खुली चेतावनी दे रहे हैं। वे बिजली, पानी और विकास के लिए वे लाठी डंडे खाने को तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से कहा कि वे अपने स्तर से सीएम आगमन का विरोध करें, क्योंकि बरेली को मिलने वाली बिजली सीएम ने अपने रिश्तेदारों के चुनाव क्षेत्रों को दे दी है। अपना हक मांगने पर सपा नेता खुली धमकी दे रहे हैं, इसलिए अलोकतांत्रिक सरकार मुखिया के आगमन पर अपना विरोध जरूर जताएं।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, माफिया राज चल रहा है। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि वे विरोध प्रदर्शन कर जनता की आवाज उठाएं। इस मौके पर शहर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, नीतू मेहरोत्रा, राकेश सक्सेना, सुषमा शर्मा, इकबाल सिंह वाले, आबिद अली, अजय शुक्ला, आदि ने भी सपा जिलाध्यक्ष के बयानों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें