फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की दो दवाओं के नमूने फेल

Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। राजकीय ड्रग विश्लेषक लैब की जांच में दो दवाओं के नमूने फेल हो गए। इसमें से एक पैरासिटामोल का नमूना 14 जून 2010 को जिला अस्पताल के स्टोर से भरा गया था। जबकि दूसरा लैक्जीमोल सीरप का नमूना इसी साल अप्रैल में सीएमओ के स्टोर से भरा गया था।
खांसी और बुखार में बच्चों को दिया जाने वाला सीरप लैक्जीमोल सब स्टैंडर्ड पाया गया है। यह सीरप पाउडर फार्म में है, इसमें कुछ सॉलिड पार्टिकल्स पाए गए हैं जो पानी में घुल नहीं रहे थे। बुखार की दवा पैरासिटामोल का नमूना भी सब स्टैंडर्ड पाया गया। हालांकि इसकी जांच रिपोर्ट दो साल बाद आई है। दवा के रैपर में सूचनाएं स्पष्ट नहीं थीं। ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में बच्चों की इन दोनों दवाओं को तत्काल प्रभाव से मरीजों को देने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही उन्हें नोटिस भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट में
रिपोर्ट आने तक एक्सपायर हो जाती हैं दवाएं
- जिले में दवाओं के सैंपल हर महीने भरे जाते हैं। लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट तब आती है, जब दवाएं एक्सपायर हो चुकी होती हैं। हाल यह है कि लखनऊ की जांच लैब में जिले से भेजे गए करीब सवा सौ सैंपलों की जांच रिपोर्ट काफी समय बाद भी नहीं मिली है। ड्रग इंस्पेक्टर की माने तो ऐसी दवाओं के सैकड़ों सैंपल हैं, जो एक्सपायर हो चुके हैं। सैंपल भरने की बात करें तो अक्टूबर में 11, सितंबर में 17, अगस्त में तीन, जुलाई में सात, जून में 11, मई में 20 और अप्रैल में नौ नमूने भरे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें