फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर रही पक्षपात: संतोष गंगवार

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में पिछले दिनों छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष एबीवीपी के जवाहर लाल पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मिला। उन्होंने पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। कहा कि घटना के संबंध में चीफ प्राक्टर की ओर से समाजवादी छात्र सभा के जिन सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उन्हें गिरफ्तार करने की बजाय उन्हीं की तहरीर के आधार पर उल्टे जवाहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को पेशबंदी का रूप दिया जा रहा है। इस पर कमिश्नर ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बरेली कॉलेज सरीखे बड़े संस्थान में अभाविप ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए दलित वर्ग के छात्र को अपना प्रत्याशी बनाया। परिसर के छात्रों ने उसे ही अपना अध्यक्ष चुना, जो प्रतिपक्षी संगठनों को नागवार गुजर रहा है। जानबूझकर कालेज का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रतिनिधिमंडल में गुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह, जवाहर लाल और यशवंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें