फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएचओ ने निदेशक को भेजी रिपोर्ट

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के सेंट्रल मेडिसिन स्टोर में गोलमाल की रिपोर्ट डीएचओ ने निदेशक को भेज दी है। इसमें गड़बड़ के पूरे ब्यौरे के साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सेंट्रल मेडिसिन स्टोर में रिकॉर्ड और दवाओं की जांच की गई थी। सौ तरह की दवाओं की जांच में पाया गया कि जितनी दवाएं रिकॉर्ड में दर्ज है, स्टोर में उतनी नहीं हैं। डिस्पेंसरीज को भेजी गई दवाओं संबंधी वाउचर भी गड़बड़ मिले। इनमें जिला होम्योपैथिक अधिकारी (डीएचओ) के दस्तखत ही नहीं थे। जांच डीएचओ डॉ. एपी शर्मा की अगुवाई में बनी एक कमेटी ने की थी। अनियमितता मिलने पर सारा रिकॉर्ड सीज कर दिया गया। स्टोर इंचार्ज को हटा दिया गया। डीएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि निदेशक दफ्तर से जवाब आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चार्ज दिलवाने के लिए सीएमओ को लिखा पत्र
सेंट्रल मेडिसिन स्टोर में अलमारी, कंप्यूटर और फर्नीचर वगैरह का चार्ज दिलवाने के लिए डीएचओ ने सीएमओ को पत्र लिखा है। यह चार्ज सीएमओ दफ्तर के बाबू सुनील गांधी के पास है। डीएचओ ने स्टोर के इस सामान में भी गड़बड़ करने की आशंका जताई है। डीएचओ ने सीएमओ को लिखा है कि दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है, फिर भी बाबू चार्ज नहीं दे रहा है। इसलिए चार्ज न देने तक उससे कोई और काम न लेना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें