फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकटिया सहित 38 गांवों में 22 घंटे बिजली गुल

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोहनपुर में तार टूटने से झुलसी महिला की जान तो बच गई, लेकिन नकटिया सहित 38 गांवों में करीब 22 घंटे बिजली गुल रही। तार जुड़ने के बाद मंगलवार शाम को बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 8.30 बजे मोहनपुर में हाईटेंशन तार टूटने से प्रमोद कुमार की पत्नी वेदवती झुलस गई थीं, साथ ही सैनिक विहार कालोनी, आदर्श कालोनी और मोहनपुर समेत पूरा नकटिया इलाका अंधेरे में डूब गया था। इसके अलावा हाल ही में शहर विधायक की सिफारिश पर जोड़े गए 38 गांवों की बिजली भी गुल हो गई थी। तार टूटने से गुस्साए लोगों के तेवर को देखते हुए बिजली अफसरों ने जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। इसके बाद जेई एमसी सक्सेना ठेकेदार और उनकी टीम को लेकर साइड पर पहुंचे और नया तार डलवाकर शाम छह बजे बिजली ठीक कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें