फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति व वेतनमान को लेकर कारखाना कर्मचारी लामबंद

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य कारखाना प्रबंधक को सौंपा 14 सूत्रीय ज्ञापन
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। पदोन्नति व वेतनमान जैसे मुद़दों को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के तत्वावधान में कारखाना कर्मचारियों की बैठक मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री जेएस भदौरिया ने कहा कि कर्मचारियों को विगत दो माह शिक्षण भत्ता, व नकदीकरण की सुविधा नहीं दी जा रही है जिसकी वजह से कर्मचारियोें में रोष व्याप्त है। कर्मचारियाें की पदोन्नति को लेकर बनाया गया सेलेक्शन कैलेंडर पर भी सही तरीके से काम नहंी किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय संगठन मंत्री चंद्रभान यादव ने कहा कि पीआरएसएस अधिकारियों के बजाए कर्मचारियों का संगठन है। कर्मचारियों ने ही वोट देकर संगठन को मान्यता दी है। जोनल महामंत्री अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन ने रेलवे बोर्ड के स्तर पर 25 सूत्रीय ज्ञापन आला अधिकारियों को सौंपा है। जिसके परिणामस्वरूप कुछ उपलब्धियां हासिल होने वाली है। जिसमें 2500 के ग्रेेड पे के कर्मचारियों को प्रथम श्रेणी पास, व पास में माता पिता को शामिल किया जाना भी शामिल है। बैठक में वक्ताओं ने ग्रेड - 1 व ग्रेड-दो का परस्पर विलय, का भी मुद्दा उठाया। बैठक के बाद कर्मचारियों ने मुख्य कारखाना प्रबंधक को 14 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के अलावा विभूति यादव, मोहम्मद हुसैन, गोपाल कमल, संतोष यादव, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश यादव, जितेंद्रपाल शर्मा, रामानुज यादव, जयप्रकाश, रवींद्र कुमार समेत कई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें