फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर बेहद सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई और पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद की आईटीआई और पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं की वजह रविवार को जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। अभ्यर्थियों के लौटने के बाद रेलवे और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के दौरान जंक्शन पर अभ्यर्थियों के हंगामे की घटनाओं के कारण आईटीआई और पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं को लेकर जंक्शन पर रविवार को काफी सतर्कता बरती गई। हंगामा या ट्रेनों पर कब्जे जैसी घटना न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन और पुलिस ने पहले से इंतजाम कर रखा था। जीआरपी मुरादाबाद से भी अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया था। आईटीआई और पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा बरेली में 22 केंद्रों पर हुई। इसमें 11 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा खत्म होने के बाद जंक्शन और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भीड़ तो रही, लेकिन हंगामे या शोरगुल जैसी घटना नहीं हुई। ट्रेनों में बैठने को लेकर परीक्षार्थियों ने स्टेशन पर जमकर बवाल किया था और स्थिति नियंत्रित करने को पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें