फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास बनर्जी मर्डर केस की फाइल फिर खुली

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईएस के सबइंस्पेक्टर केपी सिंह ने शुरू की तफ्तीश
विज्ञापन

संदेह के दायरे में आए लोगों से फिर होगी कड़ी पूछताछ
सिटी रिपोर्टर
बरेली। मीडिया कर्मी विकास बनर्जी मर्डर केस की फाइल एक बार फिर खुल गई। इस बार तफ्तीश एसआईएस के सब इंस्पेक्टर केपी सिंह को दी गई है। घटना का जल्द खुलासा हो इसके लिए एसटीएफ भी लगी। संदेह के दायरे में आए लोगों से फिर कड़ी पूछताछ की जाएगी।
मीडिया कर्मी विकास बनर्जी बनारस के गणेश नगर मोहल्ला निवासी बैंक मैनजर वीके बनर्जी का इकलौता बेटा था। यहां पवन विहार कॉलोनी में किराए पर रह कर एक न्यूज चैनल में काम करता था। 11 फरवरी 2008 को विकास बनर्जी गायब हुआ था। अगले दिन आंवला इलाके में पथरा गांव के पास जंगल में लावारिस लाश पड़ी मिली थी, जिसकी चार दिन बाद शिनाख्त माता-पिता ने कपड़ों के आधार पर की थी। आंवला थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था, जिसकी तफ्तीश थारा बारादरी को भेज दी गई थी। शुरूआत में कई दिनों मामला काफी गर्म रहा था। मकान मालिक, दोस्तों और नजदीकी लोगों से पूछताछ की गई थी। बारादरी थाने के कई इंस्पेक्टर बदल गए। पुलिस की मदद को एसटीएफ भी लगाई गई थी, लेकिन यह तफ्तीश एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। बीते साल तफ्तीश एसआईएस को ट्रांसफर कर दी गई थी। मगर विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर मामला दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए अफसरों के चार्ज संभालने के समय प्रेस कांफ्रेंस में विकास बनर्जी मर्डर केस का मुद्दा उठा था। एसएसपी डॉ. संजीव गुप्ता ने फाइल तलाश कराई और खुद पूरे मामले के समझा। इसके बाद एसएसपी ने तफ्तीश एसआईएस के तेज तर्रार सबइंस्पेक्टर केपी सिंह को दी। उन्होंने घटना से जुड़ी जरूरी जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है। एसआई सिंह के मुताबिक पहले वह संदेह के घेरे में आए लोगों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें