फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंजुमन इस्लामिया का चुनाव बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के सहायक रजिस्ट्रार के कार्यालय में कराया गया। इसमें सभी छह पदाधिकारी और नौ सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर काजी अलीमउद्दीन, उपाध्यक्ष पद पर इश्त्याक अहमद खां, सचिव पद पर मुमताज अख्तर हुसैन, उपसचिव पद पर सैय्यद कायद अली, नाजिम यतीमखाना पद पर अब्दुल मुईन खान, अतिरिक्त नाजिम यतीमखाना पद पर शारिक अहमद और सदस्य पद पर डॉ. एसयू चिश्ती, काजी हसीब अहमद, डॉ. नजमुल हसन, सरफराज वली खां, डॉ. शमीम अहमद, अब्दुल नईम, मसूद अली खां, अबरार मोहम्मद खां, इकबाल हादी के अलावा किसी ने नामांकन नहीं कराया था। इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मंगला के अलावा भारी पुलिस बल के साथ एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा, सीओ फर्स्ट असित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बता दें कि अंजुमन के तत्कालीन सचिव ने 16 जून को संस्था का चुनाव कराया था। इस चुनाव को सदस्य मुमताज अख्तर हुसैन की आपत्ति पर एसडीएम सदर ने अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद मामला सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें